STARS
दीप्ति किरण माहेश्वरी प्रस्तुत

राइज़िंग स्टार्स
ऑफ राजसमंद

युवा प्रतिभाओं का वार्षिक महोत्सव

5+ वार्षिक कार्यक्रम
3+ विशिष्ट अतिथि
49+ तस्वीरें
2024 वर्ष
राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद 2024
1 विशिष्ट अतिथि 20 तस्वीरें
परिश्रम और लगन से जग में ! क़दम बढ़ाओ मंजिल पा जाओं !! हे कामना उज्जवल भविष्य की ! उदीयमान सितारे बन जाओं !! Rising Stars of Rajsamand 3.0 किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” में राजसमन्द विधानसभा के लगभग 78 से अधिक विद्यालयों के क़रीब 1540 होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के प्रतिभावान विद्यार्थियों के चेहरों पर सम्मान पाकर ख़ुशी के साथ आत्म विश्वास से जीवन में कुछ कर गुज़रने की झलक का आभास हुआ। माँ सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री व बड़ी सादड़ी विधायक श्री गौतम जी दक का मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।राजसमन्द की उदीयमान प्रतिभाओं ने राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नए आयाम स्थापित किए हैं। सभी के ऊर्जावान समग्र प्रयास से समारोह ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रहा,निश्चित रूप से सभी मेधावी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में राजसमन्द को गौरवान्वित किया है। किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के पदाधिकारी, अभिभावक,शिक्षक गण,विद्यार्थी एवं सम्पूर्ण विधानसभा के सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार ।
विशिष्ट अतिथि

इस वर्ष के विशेष वक्ता

इस वर्ष के कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व जिन्होंने अपने अनुभव और प्रेरणा साझा की।

मुख्य अतिथि
श्री गौतम जी दक
कुल वक्ता
1 व्यक्तित्व
भाषण वीडियो
1 उपलब्ध
श्री गौतम जी दक
मुख्य अतिथि
मुख्य वक्ता — 2024

श्री गौतम जी दक

Minister of State of the State Government and MLA from Badi Sadri

फोटो गैलरी

कार्यक्रम की झलकियां

2024 के कार्यक्रम की यादगार तस्वीरें।