राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद 2023
9 तस्वीरें
Rising Stars of Rajsamand 2.0
किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राजसमन्द विधानसभा के लगभग 93 विद्यालयों के 640 के क़रीब होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चेहरों पर सम्मान पाकर मुस्कान के साथ आत्म विश्वास से जीवन में कुछ कर गुज़रने की झलक का आभास हुआ।श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में राजसमन्द की उदीयमान प्रतिभाओं ने राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नए आयाम स्थापित किए हैं। सभी के ऊर्जावान समग्र प्रयास से समारोह ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रहा,निश्चित रूप से सभी मेधावी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में राजसमन्द को गौरवान्वित किया है। सम्पूर्ण विधानसभा के सभी मण्डल पदाधिकारियों ने समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।