पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान • पूर्व संसद सदस्य • तीन बार विधायक, राजसमंद
"माँ की शिक्षाएं, उनका समर्पण और जनसेवा की भावना — ये हमारे जीवन का आधार हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हमारा संकल्प है।"
— दीप्ति किरण माहेश्वरी, विधायक राजसमंद
नगर परिषद की सभापति से लेकर राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री तक — किरण माहेश्वरी ने हर पद पर जनता का भरोसा जीता।
प्रशासनिक कुशलता से उदयपुर को राजस्थान का सबसे सशक्त नगर निकाय बनाया।
संसद में प्रभावी भागीदारी। उदयपुर–चित्तौड़, उदयपुर–अहमदाबाद रेल मार्गों के आमान परिवर्तन में अग्रणी भूमिका। क्षेत्र में सतत संपर्क से अपार लोकप्रियता।
राजसमंद क्षेत्र का सतत विकास, सरकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन और जनता के सुख–दुख में भागीदारी। हर गाँव–शहर ने एक बेटी के रूप में स्नेह दिया।
लंबित पेयजल योजनाओं को पूर्ण करवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संरचना का सुदृढ़ीकरण किया। आधुनिकीकरण से ऊर्जा व्यय में भारी बचत।
राजस्थान में देश के सबसे अधिक 75 विश्वविद्यालय स्थापित। कौशल विकास, अंग्रेजी बोलने के विशेष पाठ्यक्रम, उद्यमिता एवं रोजगार मेले। स्मार्ट कक्षा एवं मोबाइल अनुप्रयोग से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी। आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए ₹5000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति। 79 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना।
2018 विधानसभा चुनाव में 31,000 से अधिक मतों से विजय। विधानसभा में सत्तारूढ़ सरकार के विरुद्ध सदैव सक्रिय एवं मुखर। कोरोना के भीषण काल में भी क्षेत्र के साथ सतत संपर्क। पीड़ितों के उपचार एवं राहत वितरण में विशेष प्रयास।
नवंबर 2020 में कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रचार में वे अत्यंत सक्रियता से लगी थीं। 25 अक्टूबर 2020 को कोटा में पार्टी के प्रचार कार्य में व्यस्तता के दौरान वे कोरोना से पीड़ित हो गईं।
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद भी वे अन्य रोगियों की सहायता में व्यस्त रहीं — यही उनका स्वभाव था। इस कारण कोरोना की गंभीरता बढ़ गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एयर एंबुलेंस से ले जाया गया।
विधि की विडंबना ही रही कि 30 नवंबर 2020, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने नश्वर देह का त्याग कर अनंत ज्योति में विलीन हो गईं। अंतिम समय तक संगठन एवं समाज की सेवा की उनकी यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
संगठन कार्यों में निष्ठा, कुशलता और प्रभावी संवाद से जिला मंत्री से राष्ट्रीय महामंत्री तक का दायित्व निर्वाह — और कई प्रदेशों, लोकसभा व विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका।
सभी स्तरों पर एक तिहाई महिला आरक्षण संगठन में
राजसमंद झील में माही घाटी से जल आवक योजना एवं खारी फीडर सुदृढ़ीकरण
उदयपुर–अहमदाबाद, रतलाम–खंडवा, बड़ी सादड़ी–मावली, मावली–नाथद्वारा आमान परिवर्तन
नाथद्वारा–मारवाड़ आमान परिवर्तन को स्वीकृति एवं सर्वेक्षण
ब्यावर–राजसमंद–उदयपुर एवं कांकरोली–भीलवाड़ा सड़क फोरलेनिंग
राजसमंद में पथ परिवहन निगम का आगार स्थापित
मार्बल, फेल्सपार एवं खनिज उद्योगों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका
क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विकास योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विती
जनसेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है।
सच्चा नेता जनता के आगे नहीं, उनके साथ चलता है।
महिलाओं का विकास पूरे राष्ट्र का विकास है।
शिक्षा ही वह शस्त्र है जो हम अपने बच्चों को दे सकते हैं।
"अक्षय किरण" पत्रिका उनकी स्मृति को जीवित रखने और उनके सपनों को साकार करने का हमारा संकल्प है।