STARS
दीप्ति किरण माहेश्वरी प्रस्तुत

राइज़िंग स्टार्स
ऑफ राजसमंद

युवा प्रतिभाओं का वार्षिक महोत्सव

5+ वार्षिक कार्यक्रम
3+ विशिष्ट अतिथि
49+ तस्वीरें
2026 वर्ष
राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद 2026
1 विशिष्ट अतिथि 5 तस्वीरें
Rising Stars of Rajsamand 5.0 मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का ऐतिहासिक उत्सव !! राजसमन्द नगर के भिक्षु निलयम में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” में राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र की उदीयमान प्रतिभाओं का अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक सम्मान किया गया। यह समारोह शिक्षा, प्रतिभा और परिश्रम के उत्सव का भव्य आयोजन रहा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 95 से अधिक विद्यालयों के लगभग 1500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया। दीप प्रज्वलन एवं श्री हनुमान चालीसा के साथ प्रारंभ हुए इस गरिमामयी समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री अरुण सिंह जी का मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरणादायी सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आपके प्रेरक उद्बोधन ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और उत्कृष्टता के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। सभी के सामूहिक प्रयास, उत्साह एवं सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक, भव्य एवं अविस्मरणीय रहा। इस सफल आयोजन के लिए किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के समस्त पदाधिकारियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी सहयोगियों व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल जी गरासिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नाहर सिंह जी जोधा, ज़िलाध्यक्ष श्री जगदीश जी पालीवाल, पूर्व विधायक श्री बंशीलाल जी खटीक, जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी जी, पूर्व जिला संगठन प्रभारी श्री वीरेन्द्र सिंह जी चौहान, श्री हिम्मत सिंह जी झाला, प्रधान श्री अरविन्द सिंह जी राठौड़, प्रशासनिक अधिकारी, किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के पदाधिकारी व वरिष्ठ जनों की गरिमामय उपस्थिति रही। आप सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजसमन्द का गौरव बढ़ाया है। हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
विशिष्ट अतिथि

इस वर्ष के विशेष वक्ता

इस वर्ष के कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व जिन्होंने अपने अनुभव और प्रेरणा साझा की।

मुख्य अतिथि
श्री अरुण सिंह जी
कुल वक्ता
1 व्यक्तित्व
भाषण वीडियो
1 उपलब्ध
श्री अरुण सिंह जी
मुख्य अतिथि
मुख्य वक्ता — 2026

श्री अरुण सिंह जी

National General Secretary of the Bharatiya Janata Party and Member of Parliament (Rajya Sabha)

फोटो गैलरी

कार्यक्रम की झलकियां

2026 के कार्यक्रम की यादगार तस्वीरें।