सभी नेता
National Leaders

मदन राठौड़ जी

भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष
3
मुलाकातें
BJP
मदन राठौड़ जी

मुलाकात की यात्रा

दीप्ति किरण माहेश्वरी & मदन राठौड़ जी

Meeting 1
1
12 May 2026
उदयपुर
मुलाकात का विवरण

भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी के उदयपुर प्रवास के दौरान आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा एवं प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

आपके अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन सदैव गौरवशाली एवं प्रेरणादायी है।

हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

Meeting 2
2
26 Feb 2026
जयपुर
मुलाकात का विवरण

आज विधानसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करने का अवसर मिला।

विधानसभा के सम्मानित साथियों की उपस्थिति में आगामी कार्य योजनाओं, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों व महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित अजमेर आगमन पर संगठनात्मक तैयारियों व कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा की।

आदरणीय प्रदेशाध्यक्ष जी का अनुभवी मार्गदर्शन एवं प्रेरणा हम सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। आपके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मज़बूती प्रदान करने एवं केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Meeting 3
3
04 Aug 2024
जयपुर
मुलाकात का विवरण

भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी राष्ट्र व्यापी “हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा” अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में आदरणीय प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा यात्रा समिति के सदस्य के रूप में उपस्थित रहकर विचार विमर्श किया एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया ।

बैठक में हर घर तिरंगा यात्रा समिति राजस्थान के संयोजक एवं पूर्व सांसद श्री रामचरण जी बोहरा, प्रदेश मन्त्री श्री मिथिलेश जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित जी चेची व पूर्व विधायक श्री निर्मल जी कुमावत का सान्निध्य रहा ।