डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीर, मजबूत हुई प्रशासनिक व्यवस्था : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

द्वारा Deepti Kiran Maheshwari

डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीर, मजबूत हुई प्रशासनिक व्यवस्था : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधायक जन संवाद केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने संबंधित विषयों के शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में देश ने स्वदेशी हाइड्रोजन चालित पहली यात्री ट्रेन, निजी क्षेत्र द्वारा विकसित प्रथम ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा अंतरिक्ष, रक्षा और गहन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताओं के माध्यम से विश्व में अपनी क्षमता का परिचय दिया है। आधुनिक एक्सप्रेस-वे, अत्याधुनिक आधारभूत संरचना और रिकॉर्ड रक्षा उत्पादन भी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बना रहे हैं। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग सदैव देश की उपलब्धियों को नकारने और नकारात्मकता फैलाने में लगे रहते हैं, वे विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना को समझ ही नहीं पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश जिन चुनौतियों से जूझता रहा, आज वही देश आत्मविश्वास के साथ विज्ञान, तकनीक, रक्षा एवं मानव संसाधन में निवेश कर रहा है। यह प्रगति नारों पर नहीं, बल्कि ठोस उपलब्धियों पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Author
Deepti Kiran Maheshwari
MLA, Rajsamand • BJP
पूरा परिचय पढ़ें