कुंवारिया में विकास कार्यों की सौगात, ₹14 करोड़ से अधिक के कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण

द्वारा Deepti Kiran Maheshwari

कुंवारिया में विकास कार्यों की सौगात, ₹14 करोड़ से अधिक के कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण
राजसमंद। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवारिया में ₹14 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसके विपरीत कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं की उपेक्षा कर विकास को बाधित किया। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि विधायक मद से भील मोहल्ला, आकोदिया खेड़ा, कीर मोहल्ला, नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर, पूर्बिया मोहल्ला तथा श्मशान घाट स्थित इमलियों के बाग में सामुदायिक भवनों एवं सराय निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायत मद से मेन रोड मिंडा वाली से भैरूजी बावजी मंदिर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य तथा डी.पी. पोल से बस स्टैंड मोड़ तक सी.सी. सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक नवीन विद्यालय (हर की मगरी) के मरम्मत कार्य एवं श्री शनिदेव जी मंदिर से श्री मियाराम जी जाट के घर तक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने बताया कि बजट वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ₹12 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंवारिया का शिलान्यास तथा नीलकंठ महादेव मंदिर से अम्बेडकर सर्किल तक ₹2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल पथ का भी शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, बेहतर सड़क संपर्क और आधुनिक सामुदायिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनमानस की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकास का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
लेखक के बारे में
Author
Deepti Kiran Maheshwari
MLA, Rajsamand • BJP
पूरा परिचय पढ़ें
हालिया पोस्ट
23/07/2026
23/07/2026
23/07/2026